Kavyanjali – Hindi Recitation Competition- Class III – Sep 12, 2022

Kavyanjali – Hindi Recitation Competition- Class III – Sep 12, 2022

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर फ़रीदाबाद के मनोहर प्रांगण में ’हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता’ श्काव्यांजलिश् का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा तीसरी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें छात्रों ने प्रसिद्ध कवियों की चुनिंदा कविताओं का चुनाव किया। इसके अंतर्गत छात्रों ने स्वेच्छानुसार भिन्न -भिन्न प्रकार की कविताओं का वाचन किया, जिससे समस्त वातावरण रसमय हो गया और सभी आनंदमय हो उठे। इस प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सबसे पहले प्रधानाचार्या महोदया, मुख्य अध्यापिका जी सहित निर्णायक मंडल में सुश्री रुचिका चंदीला व हमारे डी.पी.एस ग्रेटर फरीदाबाद की कक्षा प्रेप की अभिभावक सुश्री श्वेता शर्मा का स्वागत किया गया। इसके बाद प्रतियोगी विद्यार्थियों ने मधुर व आकर्षक वाचन प्रस्तुत किए, जिससे निर्णायक मंडल व बाकी सभी प्रभावित हुए बिना न रह सके। कुछ विद्यार्थियों के वाचन ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। निर्णायक मंडल द्वारा 30 प्रतिभागियों में से 5 विजयता चुने गए। अंत में प्रधानाचार्या महोदया जी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए अपना आशीर्वाद व पुरस्कार प्रदान किया।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]

 

What’s your Reaction?
Thumbs Up
0
Love
0
Clap
0
Smile
0
Haha
0
Awesome
0
Sad
0
Alert: You are not allowed to copy content or view source !!